हस्तशिल्प मेला उज्जैन में आपका स्वागत है | हस्तशिल्प मेला उज्जैन दिनांक 03 से 14 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किया जा रहा है | रंग, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव — हस्तशिल्प मेला उज्जैन 2026। देशभर के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई अनोखी हस्तनिर्मित वस्तुएं यहां उपलब्ध हैं।

हस्तशिल्प मेले हेतु पंजीयन फॉर्म 1 नवंबर से 10 नवंबर तक भरे जाएंगे

26 अक्टूबर 2026

उज्जैन में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले में सहभागिता हेतु पंजीयन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक प्रतिभागी 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अपना पंजीयन फॉर्म भर सकते हैं।
पंजीयन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद पंजीयन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
अतः हस्तशिल्प मेले में सहभागिता के इच्छुक सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य पूर्ण कर लें।